बीच सड़क सैनिक ने उतारी सनक : प्यार के बाद की थी शादी, नौकरी हुई तो छोड़ा, अब सड़क पर गोली मारकर जान ली

[ad_1]

Bihar News : Army jawan killed wife on road, army personnel shot wife and a man jehanabad bihar crime news

बाएं प्रोफाइल फोटो और दाएं अस्पताल में परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के जहानाबाद में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे एक युवक को भी गोली मारी, हालांकि वह जिंदा है। सड़क पर चल रहे लोगों को पहले इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। इस तरह गोलीबारी देख पहले लोग दुबक गए, लेकिन जब फायरिंग शांत हुई तो पूरी कहानी कुछ ही मिनट में सामने आ गई। प्यार और इंतकाम दोनों की कहानी एक साल के अंदर ही बुनी भी गई और खत्म भी हो गई। प्यार के बाद दोनों ने शादी की थी। सालभर में ही दोनों के बीच दूरियां आयीं और अब यह अंजाम सामने आया।

पहले लव मैरेज किया फिर दो महीने बाद दूसरी शादी कर ली 

मामला जहानाबाद जिले का है, जहां सेना के एक जवान ने बीच सड़क पर अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी रुचि कुमारी के रूप में की गई है और आरोपी जवान गौरव सिंह (25) है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि 2022 में रुचि ने तिर्रा गांव निवासी गौरव से लव मैरिज किया था। शादी के दो महीने बाद रुचि अपने मायके चली गई थी। इसके बाद गौरव ने दिसंबर 2023 में दूसरी शादी कर ली थी। गौरव के दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने के बाद रुचि ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट और सेना के अधिकारी से शिकायत की। शिकायत मिलने पर सेना के विभागीय अधिकारी ने जवान को कंपनसेशन के रूप में पैसे देने के आदेशजारी किए। परिजनों का आरोप है कि इसी खुन्नस से गौरव ने रूचि और उसके साथ चल रहे युवक को गोली मार दी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *