[ad_1]
एक कोचिंग की दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ चलाए. लड़ रही दो छात्राओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों छात्राओं के बीच मारपीट का क्या मसला था वह तो समझ से बाहर है.

आपस में भिड़ी दो छात्राएं (Photo Credit: फाइल फोटो )
Chhapra:
लड़कियों की दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही गहरी होती है. बढ़ती उम्र के साथ इनके रिश्ते भी बदल जातें हैं. दो लड़कियों की आपसी बहस तो आपने देखी ही होगी लेकिन बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो की अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो छात्राएं आपस में इस कदर भिड़ गई हैं मनो जन्मो की दुश्मन हो. हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.
दरअसल, छपरा बाजार में दारोगा राय चौक के पास से उत्तर जाने वाली सड़क पर एक कोचिंग की दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ चलाए. लड़ रही दो छात्राओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों छात्राओं के बीच मारपीट का क्या मसला था वह तो समझ से बाहर है. लेकिन दोनों ने दुश्मनों की तरह एक दुसरे पर वार किया और बाल खींचकर दर्द पहुंचाया. घटना के समय वहां दो युवक भी मौजूद थे जो उनके सहपाठी लग रहे हैं. इन्हीं लड़कों ने दोनों को शांत कराया.
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एक कोचिंग के पास दो छात्राएं सड़क से गुजर रही थी. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों की बकझक होने लगी. देखते देखते दोनों आपस में भिड़ गईं और लप्पड़-थप्पड़ चलना शुरू हुआ. दोनों छात्राएं एक दूसरे के बाल पकड़े और थप्पड़ चलाती रहीं. इसी बीच इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया.
दोनों छात्राएं किस कोचिंग की हैं फिलहाल इसकी पहचान नहीं हुई है. दोनों छात्राओं की भी पहचान नहीं हो हुई है. लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उनके साथी लड़कों ने उन्हें रोका और सुलह कराया तो दोनों अपनी अपनी दिशा में चली गईं.
First Published : 17 Sep 2022, 02:46:17 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link