[ad_1]

बीड़ी मजदूर की बेटी ने यूट्यूब से की मेडिकल परीक्षा की तैयारी और क्रैक किया NEET एग्जाम
नई दिल्ली:
Success Story: वो कहते हैं न लगन और मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. तेलंगाना की हरिका ने यह करके दिखाया है. हरिका का मां बीड़ी कारखाने में मजदूर का काम करती हैं. वह एक सिंगल मदर है. सिंगल मदर के लिए बच्चे का पालन-पोषण आसान नहीं होता है. हरिका ने अपने मां की इस मजबूरी को समझ और अपनी लगन से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा पास की है. सबसे खास कि हरिका ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोई ट्यूशन ना ही कोचिंग ने किया है. उसने यू-ट्यूब से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है. जहां बच्चे YouTube देखकर बिगड़ रहे हैं वहीं हरिका ने टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करते हुए नीट यूजी (NEET UG exam) की परीक्षा पास की है. हरिका की इस कहानी को पूर्व सांसद और टीआरएस कार्यकर्ता कल्वकुंतला कविता ने ट्वीट कर उजागर किया है. कविता ने हरिका और उसकी मां से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज की फीस की पहली किस्त देते हुए उनका समर्थन किया है.
The daughter of a single mother who is a beedi worker, Harika from Nizamabad is an inspiration for every person who chooses to live their dreams. Meeting Harika and her mother, a Beedi worker, and becoming a part of her incredible journey is truly a blessing.
(2/2)
— Kavitha Kalvakuntla (@RaoKavitha) November 9, 2022
[ad_2]
Source link