बेगूसराय ‘गोलीकांड’ 2.0, अपराधियों ने सिंघौल और मटिहानी में की फायरिंग

[ad_1]

News Nation Bureau | Edited By : Jatin Madan | Updated on: 22 Sep 2022, 09:09:13 AM

begusarai firing latest

एक शख्स गोली लगने से घायल हुआ है. (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)

Begusarai:  

बेगूसराय में 13 सितंबर के हुए शूटआउट के बाद जहां पुलिस अलर्ट मोड में थी. इसके बावजूद मटिहानी थाना से 500 मीटर दूरी पर दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने फायरिंग की और थाने के सामने से फरार हो गए. आपको बता दें कि बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की. इस दौरान एक शख्स गोली लगने से घायल हुआ है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन सवाल ये पुलिस के अलर्ट मोड में रहने के बाद भी बदमाश फायरिंग करते हुए भागने में कैसे सफल रहे.

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस सड़कों पर उतरी है और मटिहानी थाना के पास जांच अभियान चलाया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार खोरमपुर ढाला के तरफ से दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने चौक और स्कूल के सामने कई राउंड फायरिंग की और थाने के सामने से भाग गए हैं.

हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पुलिस दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया.

फिर दहला फायरिंग से बेगूसराय
चार अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती.
दिनदहाड़े चार अपराधियों ने की फायरिंग.
दो बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी.
अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग.
अलर्ट मोड के बावजूद भी बेखौफ अपराधी.
मेथो चौक और स्कूल के सामने फायरिंग.
थाने से 500 मीटर की दूरी पर फायरिंग.
फायरिंग के बाद चारो अपराधी फरार.
फायरिंग में कोई नहीं हुआ हताहत.
हिरासत में लेकर दो-तीन लोगों से पूछताछ.
पुलिस ने किया अपराधियों की पहचान का दावा.

न्यूज़ स्टेट के सवाल
बेगूसराय में कहां है कानून व्यवस्था ?
अपराधियों में क्यों नहीं है कानून का खौफ ?
अलर्ट मोड होने के बावजूद कैसे हुई फायरिंग ?
क्या दहशत फैलाना ही था फायरिंग का मकसद ?
थाने और स्कूल के पास अपराधियों ने क्यों की फायरिंग ?
कौन बना रहा है कि बेगूसराय को निशाना ?
कौन फैलाना चाहता है दहशत का माहौल ?
लगातार हो रही फायरिंग का मास्टरमाइंड कौन ?






संबंधित लेख

First Published : 22 Sep 2022, 09:09:13 AM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *