[ad_1]

बाएं मृतका और दाएं घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब वह राज खुल गया, जिसे छिपाने के लिए जन्मदात्री मां ने अपनी बेटी की जान लेने की योजना बनाई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे अंजाम तक पहुंचाया। गायब हुई सात साल की बच्ची को जब पिता नहीं ढूंढ़ सका तो यहां-वहां से सुनी बातों को आधार बनाते हुए उसने पुलिस के सामने एक शख्स का नाम सामने किया। पुलिस ने उससे सख्त पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह उस बच्ची की मां से प्रेम करता था। दोनों के संबंध को बच्ची ने देख लिया था, इसलिए उसकी मां ने ही उसे निपटाने का रास्ता बताया। उसे मारकर नदी किनारे की जमीन में दफन कर दिया था।
31 दिसंबर से थी गायब
मामला गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बासुकुरहा का है, जहां प्रेमिका और प्रेमी के बीच गले की हड्डी बनी सात वर्षीय बच्ची को प्रेमी ने हत्या कर नदी किनारे गाड़ दिया। मृतका की पहचान रामजीत मांझी की पुत्री रिया कुमारी (7) के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रिया कुमारी बीते 31 दिसंबर से गायब थी। जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो उसके पिता ने बच्ची के गायब होने को लेकर मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उसी गांव के सुदेश पासवान को बीती रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के दवाब में खुल गया राज
गिरफ्तार होने के बाद पुलिसिया पूछताछ में आरोपी सुदेश ने पूरे मामले को उजागर करते हुए बताया कि गायब 7 वर्षीय रिया की हत्या उसके द्वारा गला दबाकर कर दी गई है। इसके बाद शव को नदी में गाड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका रिया की मां अनूप देवी और आरोपी सुदेश पासवान के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए उसकी मां के कहने पर ही एक प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया। वहीं मृतका की मां अनूप देवी एवं सुदेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Source link