बेटे की चाहत या अनैतिक संबंध: हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी मां-बेटी की लाश, बच्ची के शव का होगा पोस्टमार्टम

[ad_1]

ज्योति और उसकी दो साल की बेटी भव्या की हत्या करने के बाद उनके शव गंगनहर में फेंके गए थे। दरअसल, पूठखास गंगनहर में डूबी ज्योति का शव हिंडन नदी में मिला था, जबकि गंगनहर का हिंडन नदी से कोई कनेक्शन नहीं है। पुलिस को अंदेशा था कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, रोहटा पुलिस के मुताबिक बालैनी में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया जहां रिपोर्ट ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया। पूठखास गंगनहर पर ज्योति का पति आशीष दोनों को लेकर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस शक के साथ जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में ज्योति के सिर में चोट के सात निशान  पाए गए और एक नुकीली चीज घुसी मिली है। 

सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह के मुताबिक पति से पूछताछ की जा रही है और अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं। ज्योति के पिता इकबाल ने भी पति आशीष और उसके माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं, आशीष ने बिना पोस्टमार्टम ही बेटी भव्या के शव काे दफना दिया था, अब पुलिस मंगलवार को भव्या के शव का भी पोस्टमार्टम कराएगी।



क्षेत्र के किठौली गांव निवासी आशीष कुमार ज्योति और दो साल की बेटी भव्या के साथ रविवार सुबह चार बजे पूठखास स्थित गंगनगर पर आए थे। आशीष ने बताया था कि गंगनगर में पत्नी और बेटी का पैर फिसल गया था। दोनों डूब गई थीं। बाद में रोहटा पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। भव्या का शव भोला झाल पर मिल गया, जबकि ज्योति का शव करीब 20 किमी दूर बालैनी बाागपत स्थित हिंडन नदी में झाड़ी में फंसा मिला था। 


बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। आशीष ने उसके शव को दफना दिया था। वहीं, ज्योति के शव का बागपत पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति के सिर में चोट के सात निशान और सिर में नुकीली चीज घुसी मिली है। ज्योति बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली थी। उसके शव की पहचान भी मायके वालों से कराई गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बागपत पुुलिस ने ज्योति का शव मायके वालों को सौंप दिया। जौहड़ी गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


सिर में गहरी चोट से हुई ज्योति की मौत

बागपत में ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. राजेश कुमार का कहना कि मौत सिर में चोट लगने से हुई है। चोट कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस करेगी। वहीं, पुलिस आशीष से पूछताछ कर रही है। एसओ रोहटा राजेश कांबोज ने कहा कि ज्योति की तीन बेटियां थीं। आशंका है कि बेटे की चाहत में तंत्र-मंत्र के कारण वारदात हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोहटा थाना पुलिस ने ले ली है। सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि पुलिस बच्ची के शव का भी पोस्टमार्टम कराएगी। उसके शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति डीएम से मांगी गई है।


बेटे की चाहत या अनैतिक संबंध…, जांच जारी 

गंगनहर में करीब 20 किमी की दूरी पर ज्योति और उनकी बेटी भव्या के शव नग्न अवस्था मिले हैं। पुलिस का कहना है कि बेटे की चाह में तंत्र-मंत्र या फिर अनैतिक संबंध में मां-बेटी की हत्या की गई है, इन दोनों बिंदुओं पर ही पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने ज्योति के ससुराल-मायके के कई लोगों से जानकारी जुटाई है। 


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *