बेटे-बहू को दर्दनाक मौत देने वाले पिता का कबूलनामा: जमीन कब्जाने और खाना न देने पर उतारा था मौत के घाट

[ad_1]

Father who killed son-daughter-in-law confessed to the crime

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पिता देशराज राजपूत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में बेटे-बहू खाने को नहीं देते थे। जमीन पर भी कब्जा कर रखा था। पत्नी भी उनका साथ देती थी। इसलिए आवेश में आकर बेटे-बहू की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। यह बात आरोपी ने पुलिस से कही है। हत्यारोपी को पुलिस ने रविवार को पन्ना जिले के अजयगढ़ जंगल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र और सीओ नितिन कुमार ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में 13 जून की रात मन्नूलाल राजपूत और उसकी पत्नी चुन्नी देवी की सोते समय पिता देशराज राजपूत ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे रविवार को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के जंगल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में देशराज ने बताया कि उसकी पूरी 16 बीघा जमीन पर बेटा और बहू ने कब्जा कर रखा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *