[ad_1]

हाइवे रोड जाम कर प्रदर्शन करती किन्नर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में किन्नर तान्या को गोली मारने के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे किन्नर फिर सड़क पर उतर गए। गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर अर्द्धनग्न होकर किन्नरों ने जमकर बवाल किया और फिर थाने में भी जाकर हंगामा किया। किन्नरों के हंगामे की वजह से हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया था और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।
किन्नर साथी को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बवाल बढ़ने पर पीपीगंज गीडा और हरपुर बुदहट थाने की पुलिस भी बुला ली गई। पीपीगंज थानेदार दीपक सिंह ने पुराने संबंधों की दुहाई देते हुए किसी तरह से किन्नरों को समझाया और एक आरोपी की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी। इसके बाद किन्नर शांत हो गए और सड़क से हटकर थाने में चले गए।
दोपहर बाद किन्नरों ने थाने में फिर से जमकर हंगामा किया और अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन की वजह से 12:30 बजे तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।
इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
[ad_2]
Source link