बेवफाई का इंतकाम: वो दूसरे को चाहने लगी थी, शादी से इनकार; प्रेमी बोला- क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर मार डाला

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के जंघई इलाके में दो दिन पहले अरहर के खेत में मिली छात्रा की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक प्रीतम ने बताया कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर वारदात को अंजाम दिया। उसका कहना था कि छात्रा दूसरे को चाहने लगी थी।

इसी वजह से उसने उसे खेत में बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद ब्लेड से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल व मोबाइल बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

सरायममरेज थाना क्षेत्र के वीरेसांव गांव का रहने वाला प्रीतम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से कई वर्षों से प्रेम करता था। लड़की के पिता उसके दूर के रिश्तेदार हैं। ऐसे में उसका आना-जाना बढ़ा। लड़की जंघई स्थित एक पीजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। 

जिससे वह आए दिन जंघई में मिलता रहता था। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि इन दिनों छात्रा ने किसी दूसरे के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा ली थी। इसकी जानकारी जब प्रीतम को हुई तो वह आग बबूला हो गया। उसने छात्रा से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने छात्रा की हत्या करने की ठान ली। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *