[ad_1]

भदोही में बोले केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने माफियाओं की चूलें हिला दी है। आज डर के मारे या तो माफिया यूपी छोड़कर भाग गए हैं या खुद ही सरेंडर कर रहे हैं। माफियाओं को संरक्षण देनी वाली सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में चली गई है। अपराध मुक्त यूपी आज विकास की नई परिभाषा गढ़ने का कार्य कर रहा है। भदोही के जूनियर हाईस्कूल रैमलपुर के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story Film: वाराणसी में भी उठा टैक्स फ्री का मुद्दा, कांग्रेस के अजय राय ने बताया ‘राजनीतिक एजेंडा’
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगड़े, पिछड़े और दलितों की त्रिवेणी है। चुनाव के दौरान तमाम लोग किसी को जाति के नाम पर तो किसी के मजहब के नाम पर भड़काने का कार्य करेंगे, लेकिन वे यह नहीं जानते कि पीएम मोदी और सीएम योगी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को रोकने का प्रयास करती हैं, लेकिन हर बार जनता के अपार समर्थन के साथ इनका मुंहतोड़ जवाब देती है। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी को सबने खुली आंखों से देखा। कहा कि विपक्षी दल के नेता जब-जब भ्रष्टाचार पर प्रहार होता है तो वे तड़प उठते हैं।
[ad_2]
Source link