भाइयों ने कर दिया बहन का कत्ल: चरित्र से परेशान थे परिवार के लोग, समाज के ताने सुनकर आ गए आजिज तो उठाया यह कदम

[ad_1]

विस्तार


राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने बुधवार को आगरा के अनीता हत्याकांड में दो भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बसई डांग थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। भाइयों ने ही दोस्त के साथ मिलकर अनीता की हत्या करके लाश को धौलपुर-जयपुर हाईवे पर स्थित निभी के ताल में फेंक दिया था। 

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पांच दिन पूर्व निभी के ताल में आगरा निवासी अनीता की लाश मिली थी। देवर लखन कुमार ने अनीता के भाइयों लोकेश एवं राजू तथा एक अन्य विकास के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनीता के भाई लवकुश उर्फ लोकेश एवं राजू सिंह पुत्रगण मुरारीलाल निवासी मकान नंबर 92 फेस-2, लक्ष्मी पैलेस, देवरी रोड, आगरा तथा आरोपी विकास पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रामविहार फेस – 4 उखर्रा रोड थाना सदर, आगरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता…फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि निभी के ताल में मृत पाई गई महिला की पहचान अनीता (35) पत्नी धर्मवीर प्रजापति निवासी दयालबाग आगरा के रूप में हुई थी। महिला का पीहर मधु नगर आगरा और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग आगरा में है। मृतका अनीता के देवर लखन कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

बताया कि अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार रहता है। अनीता पति धर्मवीर को लेकर आगरा में ही किराए के मकान पर रह रही थी। अनीता के चरित्र को लेकर पीहर पक्ष के लोग नाराज थे। 22 जून को भाई लोकेश, राजू तथा विकास अनीता को ससुराल से पीहर ले जाने की कह कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने बहन की हत्या कर शव को निभी के ताल में रस्सी से पैर बांधकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव पानी में मिला था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *