[ad_1]

भाजपा नेता अनुज चौधरी का शव घर पहुंचते ही बिलखते रहे परिजन
– फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा नेता अनुज चौधरी के पिता ने इकलौते पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। अनुज चौधरी की हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अनुज के पिता पीतम सिंह सो नहीं पाए हैं। अनुज के बुखारीपुर गांव स्थित आवास पर रिश्तेदार व परिचित सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
मुरादाबाद के पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनुज चौधरी को सोसायटी में टहलते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज चौधरी के पिता पीतम सिंह व माता रजनी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता पीतम सिंह ने बताया कि अनुज धार्मिक आस्था में विश्वास रखता था।
[ad_2]
Source link