[ad_1]

भाजपा का झंडा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि तैयार करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को यूपी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैनाती की गई है तो वहीं वाराणसी समेत कई जिलों में पुराने फार्मूले को रिपीट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।
वाराणसी जिले की कमान पिछड़ा वर्ग और शहर में अगड़े समाज को नेतृत्व देकर पार्टी ने सर्वसमाज को साधने की कोशिश की है। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विद्यासागर राय को नगर अध्यक्ष पद बरकरार रखा गया है। इसके अलावा मिर्जापुर, जौनपुर और मछलीशहर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। नए जिलाध्यक्ष की तैनाती में जातीय समीकरण का खूब ध्यान रखा गया है।
भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध ,पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। पूर्वांचल के अधिकतर लोकसभा सीट काशी और गोरखपुर क्षेत्र में है। जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर ज्यादा जोर दिया गया है।
[ad_2]
Source link