[ad_1]
अगर आप सैमसंग के इस बजट सेगमेंट स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए इस स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में पता होना बेहद ही जरुरी है. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि यह एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है और अब देखने वाली बात यह होगी कि, क्या इस स्मार्टफोन में दिए जा रहे फीचर्स और स्पेक्स इसकी कीमत को जस्टिफाई करते हैं या नहीं. Samsung Galaxy F34 5G के स्पेक शीट पर नजर डालें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.5 इंच फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. यह डिस्प्ले 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें आपको 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिल जाता है. 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की वजह से इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल आप कड़ी धूप में भी कर सकते हैं. डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन का सपोर्ट दिया है.
[ad_2]
Source link