[ad_1]
यात्री वाहनों की बिक्री में सात फीसदी की बढ़ोतरी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त 2023 में सात फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 3,15,153 यूनिट्स रही, जो अगस्त 2022 में 2,95,842 यूनिट्स थी. इसी तरह, दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री छह फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 12,54,444 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अगस्त में 11,80,230 यूनिट्स थी. फाडा ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट में कहा था कि तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 66 फीसदी सालाना वृद्धि के साथ 99,907 इकाई रही, जो अगस्त 2022 में 60,132 यूनिट्स थी.
[ad_2]
Source link