भारी बारिश: नागपुर के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति, 400 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू; यहां पढ़ें

[ad_1]

Flood situation created in many areas of Nagpur due to heavy rains

प्रतीकात्मक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ घंटों की भारी बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। आलम ये है कि पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी भरने के कारण एक स्कूल में 70 छात्र फंस गए थे,जिन्हे सकुशल बचा लिया गया। मामले पर बोलते हुए महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, 70 छात्र समेत 400 से अधिक लोगों को बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू किया गया। हालांकि भारी बारिश के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

क्षेत्र में देर रात दो बजे से सुबह चार तक तकरीबन 90 मिमी बारिश हुई। जिसके कारण आस-पास मौजूद घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। सड़कें और नालों ने रौद्र रुप ले लिया। इसी स्थिति में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है।

प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, बचाए गए लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें हर जरुरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *