[ad_1]

आरोपी चालक व उसका भाई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के इमरती कॉलोनी के पास फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करता जालसाज पकड़ा गया है। आरोपी नायब तहसीलदार का चालक है। सरकारी वाहन लेकर वह गिट्टी-बालू लदे वाहनों से एंट्री के नाम पर वसूली कर रहा था। उसका ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के भाई मेहुड़ी खुर्द निवासी सोनू उर्फ मनीष सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर भाई को बचाने और थाने से भगाने की कोशिश का आरोप है।
यह है पूरा मामला
ट्रक मालिकों के अनुसार शनिवार की रात करीब 12 बजे इमरती कॉलोनी के पास उत्तर प्रदेश सरकार और मजिस्ट्रेट लिखे बोलेरो सवार में एक शख्स वाहनों को रोक रहा था। खुद को एआरटीओ बताते हुए उनके कागजों की जांच के बाद एंट्री के नाम पर पैसे की मांग करता रहा। शक होने पर एक चालक ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष केशरी को मामले की जानकारी दी।
[ad_2]
Source link