भ्रष्टाचार के कारण यमुना में बाढ़ आई : चौधरी अनिल

[ad_1]

प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने यमुना नदी आईटीओ बैराज के 32 में से पांच गेट बंद होने के मामले में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि यमुना नदी की सफाई न होने की वजह से गेट बंद पड़े हैं। यह बात स्वयं बाढ़ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वीकार की है, परंतु वे अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यमुना में बाढ़ आई है, क्योंकि पिछले नौ वर्षों में यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये डकार गए, परंतु यमुना नदी से गंदगी और गाद को बाहर नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद बाढ़ नहीं आई, लेकिन 2023 में 3.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर ही दिल्ली में तबाही मच रही है। उन्होंने शुक्रवार को मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे ठहरे हुए बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात की और जरूरतमंदों को खाने का सामान, फल, बिस्कुट, पीने का पानी सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने घोषणा की कि जब तक मयूर विहार फेस का राहत कैंप रहेगा, दिल्ली कांग्रेस प्रतिदिन सभी लोगों के लिए पका हुआ स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *