[ad_1]

इंदिरा एकादशी का व्रत
Indira Ekadashi 2023: 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा है. अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है.

इंदिरा एकादशी व्रत के फायदे
इंदिरा एकादशी पितृपक्ष के दौरान आती है. इस दिन व्रत रखने से पितरों के आत्मा को शांति मिलती है. इस व्रत से जातक को सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.

इंदिरा एकादशी व्रत कब है?
इंदिरा एकादशी तिथि इस साल 09 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरुआत होगी और 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार एकादशी व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा.

एकादशी व्रत पूजा विधि
-
सुबह जल्दी उठें और स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें.
-
घर के मंदिर को साफ करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
-
इसके बाद विष्णुजी को फल, फूल, तुलसी का पत्ता और मिठाई अर्पित करें.
-
भागवत गीता या उनके मंत्रों का जाप करें.

एकादशी व्रत पूजा विधि
-
इसके बाद श्रीहरि की श्रद्धापूर्वक आरती उतारें.
-
मान्यता है कि एकादशी व्रत के दिन व्रती को तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए.
-
एकादशी व्रत में सात्विक भोजन बनाएं और ब्राह्मण को भोजन कराएं.
-
इसके साथ ही गाय, कौवा, कुत्ता और चीटियों के लिए भोजन जरूर निकालें.

एकादशी व्रत पूजा सामग्री
पूजा की सामग्री में पान, लौंग, सुपारी, कपूर, पीला चंदन, अक्षत, पानी से भरा नारियल, पंचमेवा, कुमकुम, हल्दी, धूप, दीप, तिल, मिष्ठान, मौली इत्यादि अवश्य रखें. इन चीजों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. हिंदू धर्म में पंचामृत का विशेष महत्व है.
[ad_2]
Source link