[ad_1]

आलू की बोरियों के बीच छिपा रखी थी लाखों की अवैध कफ सिरप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक ट्रक में लदी आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया लाखों का कफ सिरप बरामद किया। बरामद कफ सिरप को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। कफ सिरप से संबंधित कोई भी कागजात ट्रक चालक के पास नहीं मिला। बरामद खेप की कीमत करीब 45 लाख आंकी जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप लेकर एक ट्रेलर निकलने वाला है। जिसके बाद सरायलखंसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस बीच बिहार के नंबर प्लेट लगे ट्रेलर को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने 200 मीटर दूरी तक पीछा कर ट्रेलर को रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो आलू की बोरियों में छिपाकर रखा गया 100 कार्टून फेंसिडिल कफ सिरफ बरामद हुआ। कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फेंसिडिल कफ सिरफ का ओवर डोज कर नशे में प्रयोग किया जाता है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
[ad_2]
Source link