मऊ में हादसा: साइकिल को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर पलटी ऑटो, एक की मौत; दो लोग घायल

[ad_1]

man died and many people injured in road accident at mau

mau news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मऊ जिले के मघुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास बुधवार की देर रात एक बेकाबू ऑटो पहले सामने आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में बेकाबू होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जहां साइकिल चला रहा युवक और सवार घायल हो गया, वहीं ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे मधुबन घोसी मार्ग के अहिरौली में मधुबन के तरफ से जा रहा ऑटो बेकाबू हो गया। इस दौरान सामने से आ रही साइकिल में जोरदार टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में करीब बीस मीटर दूर जाने के बाद अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गई। 

हादसे में साइकिल चला रहा आलमगीर (24) पुत्र शमशाद निवासी मधुबन और पीछे बैठा रंजित (28) पुत्र रामबिलास घायल हो गया। वहीं आटो में सवार योगेंद्र (40) पुत्र दीपचंद निवासी अहिरौली जो कि वापस अपने घर जा रहा था। वह ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक घायल अवस्था में वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मधुबन पुलिस को सूचना दी, जहां पुलिस ने तीनों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने योगेंद्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों मे सबसे बड़ा भाई था। मृतक का एक 12 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राजभर है। पत्नी रंजू देवी व पुत्र रामप्रवेश का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

उधर घटना के संबंध में मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर लापरवाही से आंटो चलाने के आरोप में आंटो चालक अमरेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *