मणिपुर में हिंसा: वाराणसी पहुंचे मणिपुर में फंसे छात्र, अहरौरा-जौनपुर के छात्रों ने बताया वहां क्या-क्या हुआ ?

[ad_1]

Violence in Manipur Students stranded in Manipur reached Varanasi, students of Ahraura-Jaunpur told what happ

मणिपुर हिंसा
– फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में हिंसा के बाद फंसे वाराणसी के आसपास के जिलों के छात्र गुरुवार को वाराणसी पहुंच गए। मणिपुर से लखनऊ तक विमान से आने के बाद छात्रों को बस से उनके घर के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- Varanasi: PM Modi जल्द काशीवासियों को दे सकते हैं सौगात, दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ये रही लिस्ट

हिंसा के बाद से एनआईटी इंफाल में बीटेक करने वाले छात्रों को एहतियातन वहां हॉस्टल में रखा गया था। इसमें अहरौरा निवासी शाहिद अंसारी, जौनपुर निवासी रणविजय सिंह सहित कई छात्र हॉस्टल में रुके थे। बृहस्पतिवार को छात्रों को सरकार की ओर से सुरक्षित लाया गया। अमर उजाला से बातचीत में शाहिद ने बताया कि मणिपुर से पहले हम फ्लाइट से कोलकाता और फिर कोलकाता से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद हम सभी को बस से हमारे घर के लिए रवाना किया गया। शाहिद ने बताया कि जब भी इस घटना के बारे में सोचते हैं तो दिल सहम जाता है। उसने सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। इधर परिवार को भी जैसे ही छात्रों के घर आने की सूचना मिली, वे खुशी से झूम उठे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *