[ad_1]

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर में जारी हिंसा और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफरत की नीति और भाजपा की वोट की राजनीति जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के परिजन अब तो भाजपा की ओर देखने तक से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।
मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफ़रत की नीति और भाजपा की वोट की राजनीति ज़िम्मेदार है।
बहन-बेटियों के परिवारवाले अब तो भाजपा की ओर देखने तक से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2023
बता दें कि सोशल मीडिया पर मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। घटना बेहद वीभत्स है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनाक्रम को पूरे देश को शर्मसार करने वाला बताया है।
[ad_2]
Source link