मथुरा पहुंचे राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान: सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

[ad_1]

Minister of State for Revenue Anup Pradhan reached Mathura and did surprise inspection of Sadar Tehsil

मथुरा पहुंचे राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान: सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को प्रदेश सरकार में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान पहुंचे। यहां उन्होंने सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राजस्व व चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने जनपद के कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें संबोधित किया। बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *