[ad_1]

Magh Mela
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 4000 हेक्टेयर भूमि पर बसाए जा रहे मेला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जाएगी। आईसीसीसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र में 1.45 लाख शौचालय बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र 27 अक्तूबर को प्रयागराज में मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को लोक भवन में प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 की शीर्ष समिति की पंचम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के स्वच्छ, सुन्दर, हरित व सुरक्षित आयोजन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता व समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी कार्य दीर्घकालिक होने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि क्यूआर कोड के माध्यम से गंदे शौचालय की की शिकायत करने की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलनी चाहिए।
[ad_2]
Source link