महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने छिना उद्धव ठाकरे से बीएमसी का पार्टी ऑफिस, भिड़े दोनों गुट के नेता

[ad_1]

शिवसेना के उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले विरोधी धड़े बुधवार शाम को दक्षिण मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पार्टी के कार्यालय में आपस में भिड़ गए. इसके बाद परिसर में एक घंटे तक तनाव रहा और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में की. यह टकराव तब हुआ जब उत्तर मध्य मुंबई से सांसद राहुल शेवाले, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव और पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे ने शाम करीब पांच बजे पार्टी कार्यालय में प्रवेश किया. ये सभी शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबांची शिवसेना के सदस्य हैं.

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *