इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर जिला अदालत की खुर्जा स्थित कोर्ट के वकील भारत सिंह के पूरे प्रदेश की किसी भी अदालत में वकालत करने पर रोक लगा दी है और 21 जनवरी को उन्हें पेश होने का निर्देश दिया है। वकील पर खुर्जा अदालत की एक महिला जज के साथ बदसलूकी करने और बार-बार धमकाते हुए जीवन सुरक्षा को खतरा पैदा करने के आरोप में हाईकोर्ट में आपराधिक अवमानना कार्यवाही चल रही है।
कोर्ट ने एसएसपी बुलंदशहर को महिला जज की सुरक्षा करने और आरोपी वकील की हरकत के लिए उसके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने जिला जज को भी महिला जज की सुरक्षा इंतजाम करने का आदेश दिया है ताकि अदालती कार्यवाही में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
कोर्ट ने कहा आरोपी वकील के हाथों कानून व्यवस्था को हवा में उड़ाते नहीं देखा जा सकता। महिला जज को लगातार अपमानित करना और धमकी देना गंभीर मामला है। जिससे कड़ाई से नहीं निपटा गया तो न्याय तंत्र समाप्त हो जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति शिवशंकर प्रसाद की खंडपीठ ने अवमानना केस की सुनवाई करते हुए दिया है।
मामले में एक जुलाई 2022 को खुर्जा की अदालत में महिला जज के साथ बदसलूकी करने के आरोप में वकील भारत सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही संदर्भित की गई। कोर्ट ने आरोपी वकील को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। किसी न किसी बहाने सुनवाई टली रही। जवाब दाखिल नहीं किया गयाऔर फिर से समय मांगा गया।
हाईकोर्ट के विशेष अधिवक्ता सुधीर मेहरोत्रा ने कोर्ट को बताया कि इस घटना के बाद प्रशासनिक न्यायाधीश को भी महिला जज ने रिपोर्ट भेजी है। जिसमें कहा गया है कि 20 सितंबर व 21 दिसंबर को उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसे कोर्ट से उठकर अपने चेंबर में जाकर जीवन रक्षा करनी पड़ी।
प्रशासनिक न्यायाधीश की रिपोर्ट में भी जज की सुरक्षा को गंभीर खतरा बताया है। गैर जिम्मेदाराना हरकत को गंभीरता से लेने को कहा है। जिस पर कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए वकील के खिलाफ अलग से कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है और अवमानना मामले में हाजिर होने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।
विस्तार