[ad_1]

बनारस स्टेशन से घर जा रही महिला का पर्स लूटने का आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निजी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया तो पत्नी और दो बच्चों को दिल्ली में रखने और पढ़ाने के लिए काजीपुरा खुर्द, सोनिया निवासी मासूम रजा लूटपाट करने लगा। वह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए महिलाओं को निशाना बनाता था। रोज भोर में तीन बजे घर से बाइक लेकर निकलता था। यह खुलासा मंगलवार को मासूम रजा को गिरफ्तार कर सिगरा थाने की पुलिस ने किया। आरोपी के पास से 3650 रुपये, एक मोबाइल और 70 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
चोलापुर थाना के गोला निवासी नरेंद्र सिंह ने 27 सितंबर को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। नरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई से बनारस रेलवे स्टेशन पर आए। रेलवे स्टेशन से वह ऑटो से परिवार के साथ घर जा रहे थे। लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस के सामने बाइक सवार बदमाश ने उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया। पर्स में एक मंगलसूत्र, चेन, दो अंगूठी, मोबाइल, चार हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। काशी जोन के एडीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह ने दारोगा ब्रजेश सिंह व भरत भट्ट सहित अन्य के साथ सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया।
[ad_2]
Source link