[ad_1]

मृतक अशरफ का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बेटा मां के सामने नहर में कूद गया। ये देख मां के होश उड़ गए। बेटे ने मां को फोन करके बुलाया था और कहा कि अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं। बेटे के नदी में कूदने के बाद मां ने चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
पत्नी अस्पताल में है भर्ती
मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अफसर अली (21) की पत्नी अस्पताल में भर्ती है। अफसर सुबह जान देने के लिए घर से निकला, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर ले आए। दोपहर के समय युवक फिर निकल आया और भूड़ा नहर पुल पर बैठ गया। यहां से उसने मां नूरबानो को फोन कर बुलाया। उसने कहा मां आज ‘मैं तुझसे बहुत दूर जा रहा हूं।’ और इसके बाद उसने फोन काट दिया। बेटे की इतनी बात सुन मां रोती बिलखती भूड़ा पुल पर पहुंच गई। उस दौरान अफसर वहां खड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें – UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल
[ad_2]
Source link