[ad_1]

नाहन में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के अंतर्गत अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में चित्रकला, डांस व भाषण प्रतियोगिता के अतिरिक्त कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इनमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके बीच जहां चित्रकला, भाषण और डांस स्पर्धा हुई। वहीं शहर के चुनिंदा कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम सुबह ठीक 10:00 बजे शुरू हुआ। चित्रकला स्पर्धा एक घंटे की रही।
इसमें चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, नासिर यूसुफजई और दीप राज विश्वास निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रतिभागियों को ड्राइंग शीट अमर उजाला की ओर से प्रदान की गई। भाषण स्पर्धा में प्रतिभागी को 3 से 5 मिनट का समय दिया गया। इसमें डाइट नाहन से यशपाल शर्मा व नागेंद्र ठाकुर निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मनोरंजन के लिए डांस व कवि सम्मेलन भी होगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव मुख्यातिथि मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link