[ad_1]

शरीर पर बने तिल की खासियत
शरीर पर बने तिल शुभ-अशुभ दोनों प्रकार का फल देते हैं. आज हम शरीर पर तिल होने के शुभ-अशुभ परिणामों के बारे में बात करेंगे.

माथे पर तिल
यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है तो वह व्यक्ति शांत-बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ होता है.

भौंह पर तिल
जिस व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है. उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है.

नाक पर तिल
यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है.

गाल पर तिल
यदि किसी के दायें गाल पर तिल हो तो वह व्यक्ति तर्कवादी और धन कमाने में अग्रणी होता है.

कान पर तिल
यदि किसी के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है. यदि कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है.

गर्दन पर तिल
यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है.
[ad_2]
Source link