[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में गांव जैती निवासी कारोबारी भूपेंद्र सिंह से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने भांजा बनकर उनके नंबर पर कॉल किया और कहा कि मामा जी नमस्ते… कनाडा से बोल रहा हूं। आपके खाते में 31.50 लाख रुपये भेज हैं। ठग ने रकम भेजने का फर्जी मैसेज भी उनके मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उनसे अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। कारोबारी ने अपनी बहन और भांजे से बात की तो उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने मोहम्मदी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर में हाईवे पर उनका धर्मकांटा लगा है। सीमेंट की दुकान है। उनका भांजा गुरविंदर सिंह कनाडा के व्राम्टन शहर में रहता है। एक दिसंबर 2023 को उन्हें फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा बताकर एक्सिस बैंक के खाते में 16 लाख रुपये डालने की बात कही। बाद में कहा कि कोई दूसरा खाता नंबर बता दो आपके 31.50 लाख रुपये भेज रहा हूं। खाता नंबर बताने पर ठग ने रुपये जमा करने की फर्जी रसीद भी उनको भेजी।
पुलिस ने महिला को घसीटा: गोद में था मासूम…. फिर भी नहीं आया तरस, बिलखने लगे बच्चे; देखें Video
जालसाज ने कहा कि हमारे दोस्तों को इसमें से 20 लाख रुपये भेज दीजिए। इस पर ठग के झांसे में आकर भूपेंद्र ने उसके बताए खातों में 20 लाख रुपये भेज दिए। यह खाते मुंबई और भोपाल के थे। 10 दिसंबर को भूपेंद्र ने अपनी बहन और भांजे से बात की। उनसे रकम के बारे में पूछा तो भांजे ने इनकार कर दिया। तब उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने 12 दिसंबर को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने करीब एक माह बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
[ad_2]
Source link