[ad_1]
ईवी और पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही टाटा मोटर्स
इस बीच, टाटा मोटर्स ने कहा कि वह जनवरी, 2024 में अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है. टाटा मोटर्स के वाहनों में हैचबैक कार टियागो से लेकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सफारी तक शामिल हैं. इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी. टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी.
[ad_2]
Source link