[ad_1]

मिर्जापुर लूटकांड में शामिल बदमाश की तस्वीर जारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट के मामले की जांच में पुलिस, क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ की भी टीम लगी है, लेकिन अभी तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग मिल सका है। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक और आरोपी की तस्वीर जारी की है। जिस बदमाश की तस्वीर जारी हुई है उसी ने राहगीर को गोली मारी थी।
एडीजी जोन वाराणसी जिले में घटना वाले दिन से ही टिके हैं। उन्होंने वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख के इनाम को घोषणा की है। प्रयागराज, वाराणसी के बाद अब लखनऊ एसटीएफ को भी लगाया गया है। इसमें कुछ टीमें बदमाशों का पता लगाने के लिए बिहार, झारखंड और नेपाल भेजी गई हैं। 96 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
मंगलवार को दिनदहाड़े घटी थी घटना
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास मंगलवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर 35 लाख रुपये लूट लिया था। पुलिस की टीमें यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड तक जांच के लिए रवाना की गई हैं लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
[ad_2]
Source link