मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमी की पत्नी न बन सकी तो दुल्हन का शृंगार किया, फिर दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

[ad_1]

प्रेमी-प्रेमिका की फाइल फोटो

प्रेमी-प्रेमिका की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी से शादी करने का ख्वाब पूरा न होते देख प्रेमिका ने बाकायदा दुल्हन का शृंगार किया। प्रेमी ने भी प्रेमिका की मांग भरी। इसके बाद दोनों ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। अरावली अपार्टमेंट में इलेक्ट्रीशियन मोहन सिंह उर्फ मोनू चौहान (34) सात माह पहले किराये पर रहने पहुंचा था।

गुरुवार को मोनू और उसकी रतनपुर कालोनी निवासी प्रेमिका आरजू (22) ने खुदकुशी कर ली थी। मोहन शादीशुदा था। उसकी चार साल पहले ककवन निवासी प्रतीक्षा से शादी हुई थी। डेढ़ साल की बच्ची भी है। मोहन के ससुर गुलाब सिंह ने बताया कि मोनू के प्रेम संबंधों की जानकारी प्रतीक्षा को थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *