[ad_1]

मुख्तार और अफजाल अंसारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कहते हैं वक्त बदलते देर नहीं लगती। मुख्तार अंसारी और उसका परिवार इसका परिवार सबसे बड़ा गवाह है। मुख्तार अंसारी…एक ऐसा नाम जिसे सुन के बड़े-बड़े सूरमाओं की भी घिघ्घी बन जाती थी। लोग उसे डॉन के नाम से जानते थे। अपने समय में वह जरायम की दुनिया का अकेला डॉन था। मुख्तार के नाम की दहशत कभी सिर्फ पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रहती थी।
वही डॉन अब सलाखों के पीछे दहशत भरी जिंदगी गुजार रहा है। मुख्तार को शनिवार को गैंगस्टर मामले में सजा मिली है। सजा भी 10 साल की। इसी मामले में उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी को भी कोर्ट ने चार की सजा सुनाई गई है। मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास और बहू निखत पहले से जेल में हैं। इसके साथ ही छोटे बेटे उमर के खिलाफ एक अन्य मामले में गैर जमानती वारंट जारी हो गया है।
मुख्तार के पूरे परिवार पर कानून का शिकंजा
उमर और मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी लंबे समय से फरार चल रही है। धीरे-धीरे मुख्तार के पूरे परिवार पर कानून का ऐसा शिकंजा कसा है कि उसके ज्यादातर सदस्यों के अगले कुछ साल जेल में ही कटने तय लग रहे हैं। आफ्शा पर 75 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
ये भी पढ़ें: अफजाल की संसद सदस्यता खत्म होगी: 6 बार विधायक और दो बार के सांसद…जानें भाकपा से बसपा तक का सियासी सफर
[ad_2]
Source link