[ad_1]

मुरसान मेें आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देते रामेश्वर उपाध्याय
– फोटो : स्वयं
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हाथरस जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों में 17 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉकों पर जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिले में 229 जोड़ों का विवाह और आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
शासन के निर्देश पर जिले में 300 जोड़ों का विवाह कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में सभी नगर निकायों व ब्लॉकों के माध्यम से विवाह कराए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विभाग को 275 आवेदन मिले थे। सत्यापन के बाद 237 आवेदन फाइनल किए गए। इन सभी 237 नवदंपतियों को विवाह विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। हाथरस ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। दूसरी ओर ब्लॉक मुरसान में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भी नवदंपतियों का आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सासनी में 34 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए लिए सात फेरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सासनी ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 34 जोड़ों ने सात फेरे लिए। दांपत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति इंजी. दिनेश कमल माहौर एवं सुशील प्रभाकर मंचासीन थे। आचार्य हिमांशू उपाध्याय ने विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर समस्त सचिव एवं ब्लाक के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link