मुरादाबाद: धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल महिलाओं के पर्स व जेवर करती थीं चोरी, गिरोह की 11 सदस्य गिरफ्तार

[ad_1]

Moradabad: 11 women arrested for stealing purses and jewelery from religious programs

मुरादाबाद में पकड़ी गई महिला चोर गिरोह की सदस्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद पुलिस ने धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं के चेन और कुंडल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 11 महिलाओं गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महिलाएं रविवार को कोतवाली क्षेत्र में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

इस दौरान तीन महिलाओं की चेन गायब कर दी थी। आरोपी मेरठ और बिजनौर की रहने वाली हैं। उनके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई है। कोतवाली में सभी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले यह महिलाएं गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधीनगर में हुए कार्यक्रम में जेवर चोरी कर चुकी हैं। 

फ्लैक्सी चोरी की ऑनलाइन शिकायत केस दर्ज

पीएसी तिराहा अग्रसेन चौक स्थित फ्लैक्सी को चोरों ने चुरा लिया। ऑनलाइन शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस पुलिस को अग्रवैश्य प्रगतिशील वैवाहिक सम्मेलन मंच के पदाधिकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आयोजक विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और महामंत्री राहुल अग्रवाल की तरफ से ऑनलाइन शिकायत की गई।

बताया गया कि मंच की तरफ से यज्ञ, महाआरती और भंडारे के लिए एक फ्लैक्सी पीएसी तिराहा पर लगाई गई थी। फ्लैक्सी पर लिखा था कि 14 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक महाआरती और भंडारे का कार्यक्रम है।

इस फ्लैक्सी को चोरों ने 19 सितंबर की रात चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *