मुरादाबाद: सुरजन नगर में यूट्यूबर की हत्या के बाद सनसनी, पुलिस ने ताराबाद के जंगल से बरामद की लाश

[ad_1]

Moradabad: YouTuber murdered in Surjan Nagar, police recovered dead body from Tarabad forest

मुरादाबाद में हत्या (प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद के सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के ग्राम टांडा अफजल निवासी यू ट्यूबर जितेंद्र कुमार की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोपी उसके एक दोस्त पर लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शनिवार को यूट्यूबर के गायब होने की बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच गांव वालों को पता चला की जितेंद्र की लाश जंगल में पड़ी है। वह परिजनों के साथ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। 

इससे पहले 25 अगस्त को मिलक पीपलसाना गांव में पेंटर का काम करने वाले सोमवीर सिंह ने खेत में पत्नी पिंकी (35) की हत्या कर दी। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद पहले सोमवीर ने पिंकी पर दरांती से हमला किया और बाद में दुपट्टे से गला घोंट दिया।

आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया। सोमवीर की शादी करीब आठ साल पहले उत्तराखंड के बाजपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पट्टी निवासी पिंकी से हुई थी। सोमवीर रंगाई-पुताई का काम करने के साथ खेतीबाड़ी भी करता है। दंपती के दो बेटे राही (7), राज (6) और एक बेटी वैष्णवी (4) है।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सोमवीर पत्नी पिंकी को साथ लेकर गांव से करीब 500 मीटर दूर अपने खेत पर गया था। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद सोमवीर ने दरांती से पिंकी के हाथ पर वार किया जिससे वह घायल हो गई।

उसने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो सोमवीर ने उसे पकड़ लिया और उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसे बाद आरोपी ने चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *