[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक जुनैद पुत्र शाहिद ने किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। कमरे में रखे मोबाइल से किशोरी ने मौसी को सूचना दी तो किशोरी को बाहर निकाला जा सका। पिता ने जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव निवासी दंपती वृहस्पतिवार को छोटी बेटी को दवा दिलाने गया था। बड़ी बेटी (17) घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला जुनैद किशोरी को बहलाकर अपने घर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को कमरे में बंदकर फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल कमरे में ही भूल गया था। किशोरी ने मोबाइल से मौसी को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों को किशोरी को कमरे से बाहर निकाला और अपने घर ले आए। किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी पिता को दी। किशोरी के पिता ने बताया कि वे जुनैद की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो वहां उसके परिजनो ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर जुनैद के विरूद्व संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए किशारी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।
घंटो तक हुए समझौते के प्रयास
दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष के लोग पीडित पक्ष के घर पहुंचे। घंटो तक समझौते को लेकर दबाव बनाया गया। कुछ लोगो ने दोनों के निकाह की सलाह तक दे डाली। लेकिन पीडित पक्ष कानूनी कार्यवाही की जिद पर ही अड़ा रहा।
[ad_2]
Source link