[ad_1]

सरदार गुरनाम सिंह चढूनी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के गंगानगर कसेरूबक्सर स्थित श्री श्याम फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन चढूनी का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हाथ जोड़ने से अपना हक नहीं मिलता, हमें अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने गन्ना भुकतान, एमएसपी आदि पर चर्चा की। यह कार्यक्रम आशीष तेवतिया, नवनियुक्त महिला मोर्चा की पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंघु तेवतिया द्वारा कराया गया।
कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहली बार मेरठ की क्रांति धरा के दर्शन हुए हैं। मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में कई सरकार आईं और गईं, सभी ने वादे किए। परंतु किसान, मजदूरों की हालत पहले भी वही थी और अभी भी वही है, उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। हर रोज किसान कर्ज, फसल बरबाद के चलते आत्महत्या कर रहा है। आने वाले युवा बेरोजगारी की ओर जा रहे हैं। हमारा संगठन किसानों की समस्याओं के लिए लगातार लड़ रहा है। सरकार नई-नई स्कीम के तहत किसानों, ग्रम पंचायतों की भूमि प्राइवेट कंपनियों, पूंजीपतियों के हाथ में दे देना चाहती है। इस तरह से आने वाले समय में किसान और भी ज्यादा स्थिति बिगड़ जाएगी।
[ad_2]
Source link