मोदी सरकार के नौ साल: सीएम योगी बोले, देश से आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद अब खात्मे की ओर

[ad_1]

CM Yogi Adityanath inaugrated and laid the foundation stone for policies worth 1212 crore.

अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर अंबेडकरनगर जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और जिले को 1212 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गौरवमयी नेतृत्व दिया है। देश की वैश्विक मंचों पर प्रतिष्ठा बढ़ी है और जनता में खुशहाली आई है।

उन्होंने कहा कि अब देश में आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद खात्मे की ओर है। आज दुनिया भारत को सम्मान की नजर से देखती है। दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की छवि संकटमोचन के तौर पर बनी है। अब देश में घुसपैठ नहीं होती है। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। उन्होंने कहा कि देश से जल्द ही माओवाद और नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कश्मीर से 370 खत्म किया जा सकता है। अब पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत आना चाहते हैं वो दरिद्र पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं।

अब कोई माफिया किसी गरीब व व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। अब कोई भी माफिया किसी गरीब और व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान होंगे। अयोध्या का विकास होगा तो अंबेडकरनगर को भी लाभ होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सौ रुपये में से 85 रुपये बिचौलिये खा जाते थे पर अब जनता को पूरा पैसा मिल रहा है। परिवारवाद, तुष्टिकरण और भाई भतीजावाद करने वाले राष्ट्र की चिंता नहीं कर सकते। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। 

ब्रिटेन को छोड़कर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि जिस ब्रिटेन ने देश पर शासन किया भारत उसे पीछे कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत में राशन मुफ्त मिल रहा है जबकि पाकिस्तान में राशन के लिए मारामारी हो रही है।

मोदी- योगी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। अब यूपी में प्रत्येक जरूरतमंद को राशन मिल रहा है। यूपी कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है जबकि कानून व्यवस्था के मामले में देश का आदर्श राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की साख पूरी दुनिया में बढ़ रही है। मोदी-योगी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *