[ad_1]
रोहतास और कैमूर से बिहार सरकार में तीन मंत्री बनाने व चेनारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक रहे मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष में मंत्रियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

मोबाइल की रोशनी में मंत्री व विधायक ने सभा को किया संबोधित (Photo Credit: News State Bihar Jharkhand)
Rohtas:
रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत डाक बंगला मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा रोहतास और कैमूर से बिहार सरकार में तीन मंत्री बनाने व चेनारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक रहे मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष में मंत्रियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें रोहतास जिले के नोखा विधानसभा से विधायक अनीता देवी को अति पिछड़ा कल्याण मंत्री व चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्री, इसके अलावा कैमूर जिले से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे जमा खान सहित जिले में महागठबंधन के कई विधायकों के स्वागत के लिए कार्यक्रम का शनिवार दोपहर में आयोजन किया गया था, लेकिन जिले में मंत्रियों के जगह-जगह कार्यक्रम होने की वजह से तीनों मंत्रियों के चेनारी स्थित डाक बंगला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने में काफी विलंब हो गई.
चूंकि कार्यक्रम दोपहर में आयोजित हुआ था. इसलिए कार्यक्रम में रोशनी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन सभी मंत्री व विधायक शनिवार की देर शाम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. शाम होने की वजह से अंधेरा हो चुका था जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मोबाइल फोन के टॉर्च जलाकर वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था की. इस तरह से सभी मंत्रियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ही सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया.
ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है कि जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है. कुछ दिनों पूर्व ही भाकपा माओवादी संगठन के केंद्रीय सदस्य रहे विजय आर्या व उसके सहयोगी राजेश गुप्ता सहित अन्य कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी जिले से हो चुकी है. इसके साथ ही कुछ दिन पूर्व ही इन नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए NIA की टीम पहुंची थी और इनके सभी ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से देर शाम व रात्रि में बिहार सरकार के तीन- तीन मंत्रियों सहित जिले के अन्य विधायकों द्वारा कार्यक्रम किए जाने पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से घोर लापरवाही मानी जा रही है.
रिपोर्टर- मिथिलेश कुमार
First Published : 11 Sep 2022, 10:33:26 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link