मोहनपुर पुलिस ने बलथर गांव में की छापेमारी, किराना दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब व गांजा बरामद URL text – Prabhat Khabar

[ad_1]

प्रतिनिधि, मोहनपुर

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर चौक के पास स्थित श्रीकांत यादव की किराना दुकान में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात को छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा गांजा बरामद किया गया. साथ ही किराना दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस शिवम प्रकाश ने शनिवार को मोहनपुर थाने में प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने की गुप्त सूचना पर बलथर के श्रीकांत यादव की दुकान से छापेमारी की गयी. इस दौरान एक सौ बोतल विदेशी शराब, 16 बोतल बीयर व दो सौ ग्राम गांजा को बरामद किया गया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रियरंजन समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही किराना दुकानदार घर छोड़कर फरार हो गया. बता दें कि बलथर पंचायत के लेरुवा डंगाल व चांदनी चौक पर भी कई दुकानों में धड़ल्ले से देसी व विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *