[ad_1]

सासनी में में ताजिया निकालकर मातम मनाते मुस्लिम समाज के लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहपऊ कस्बे में मोहर्रम की 10 तारीख के मौके पर शनिवार को ताजियों का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। ताजियों को गमगीन माहौल में करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ताजियों का जुलुस कस्बा के कसाईखाने से शुरू होकर जामा मस्जिद, तकिया, शक्यिआना आदि मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद के मैदान पहुंचा। मैदान में मेला लगा हुआ था। वहां लोगों ने खाने-पीने की वस्तुएं खरीदीं। इस मौके पर मुस्लिम युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलुस में तकिया के फिरोज खान, अतर खां, लियाकत खान, कसाईखाने के इलयास अली, जाबिद अली, मुकीम अली, अफसर एवं रसीद खां एवं शक्यिआना मोहल्ला के शहीद खां, हुकमुद्दीन खां, जैनुद्दीन खां, सोबुद्दीन खां एवं साबिर साथ थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल सहित जुलूस के साथ रहे।

पुरदिलनगर कस्बा में हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और बर्तन आदि वस्तुएं लुटाई गईं। इस दौरान चौकी प्रभारी सचिन चौधरी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार आदि ने सुरक्षा की कमान संभाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सासनी कस्बा में शनिवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा ताजिया भी बनाया। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। ताजियादार पहले से ही प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किए गए मार्गो से होते हुए कस्बा में पहुंचे । इस मौके पर शिया समुदाय के नौजवान कुछ युवकों अपने जिस्म को लहूलुहान कर दिया तो वही सुनी अकीदत हकीकतमंद ने छाती पीट-पीटकर इमाम हुसैन एवं उनके जानिसारों की शहादत का रंज मनाया।
ताजिया विभिन्न मार्गों एवं बाजारों से होकर बैंड बाजों की मातंगी धुन के साथ ताजिया के आगे मातम करते हुए अपने अपने कार्य के साथ कर्बला पहुंचे जहां अंतिम दौर में की जाने वाली रस्म मर्सिया पढ़ने के बाद सभी ने अपने अपने ताजिए को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान उप जिला अधिकारी लव गीत कौर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश देती रही। शांति व्यवस्था की कमान सीओ हिमाशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा एवं क्राइम प्रभारी जोगेंद्र सिंह दलबल सहित संभाले हुए थे।
[ad_2]
Source link