मौसम का असर:काशी में धुंध खत्म होते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर डेढ़ गुना बढ़ी विमानों की संख्या, यात्रियों को राहत

[ad_1]

Flights increased at Babatpur Airport due to reduction in effect of fog and cold

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

विस्तार


कोहरा खत्म होने और मौसम साफ होने की वजह से हवाई यात्रियों की परेशानियां भी खत्म हो गई हैं। विमानों और यात्रियों की संख्या भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर अब बढ़ने लगी है। पिछले माह जनवरी में जहां 15 से 18 विमान औसतन उतरते थे, वहीं अब 27 से 28 विमान पहुंचने लगे हैं। फरवरी माह में इनकी संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। इसमें शारजाह, काठमांडो के भी विमान शामिल हैं। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि धुंध होने की वजह से उड़ानें निरस्त रहतीं थीं और विमान देर से पहुंचते थे, लेकिन अब विमान समय से पहुंच रहे हैं। विमानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। धुंध के समय पांच से छह हजार यात्री पहुंचते थे । इस समय आठ से दस हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है। 

अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़कर 12 से 14 हजार तक पहुंचेगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, बुद्धा, अकासा की शारजाह, काठमांडो, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, लखनऊ के लिए उड़ान सेवाएं हैं। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 27 विमान से 4256 यात्री पहुंचे और 27 विमान से 3865 यात्रियों ने प्रस्थान किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *