यश हत्याकांड: शव घर पहुंचते ही मच गई चीत्कार, चेहरा देखते ही मां बदहवास..अंतिम संस्कार के समय फफक पड़े पिता

[ad_1]

सार

गजरौला निवासी छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां-पिता और अन्य सदस्य बदहवास हो गए। यश की हत्या फिरौती नहीं मिलने के बाद उसके दोस्तों ने कर दी थी। उसके शव को एक गड्ढे में दबा दिया था। 

Yash murder case: As soon as dead body reached home, there was an outcry, mother went crazy after seeing face

गजरौला में यश का शव घर पहुंचने के बाद बदहवास मां
– फोटो : संवाद

विस्तार


गजरौला निवासी कारोबारी के बेटे छात्र यश मित्तल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, शव को देख हर आंख नम हो गई। मां वर्षा मित्तल को आसपास की महिलाएं संभाल रही थीं। घर के बाहर आधा घंटा शव रखने के बाद ब्रजघाट ले जाया गया।

जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। टीचर कॉलोनी निवासी प्रदीप मित्तल के बेटे बीबीए के छात्र यश मित्तल का सोमवार की शाम को अपहरण कर लिया गया। छह करोड़ की फिरौती न मिलने पर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की शाम तिगरिया भूड़ के खेतों से बरामद किया गया।

रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी एंबुलेंस से उसका शव पोस्टमार्टम के बाद टीचर कॉलोनी में घर पहुंचा। इस दौरान मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। महिला हो या पुरुष सभी की आंखें गम में नम हो गई। यश की शव यात्रा में नगर के व्यापारी, सामाजिक संगठन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *