[ad_1]

भारतीय रेल
– फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
दिवाली से पहले गोरखपुर-वाराणसी रूट पर भटनी-पिवकोल बाइपास लाइन का इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक इस रूट पर मेगा ब्लॉक होगा। इस दौरान 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके अलावा 38 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 10 ट्रेनों का ओरिजिनेशन चेंज किया गया है।
ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
- वाराणसी सिटी से 27 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ।
- गोरखपुर से 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ।
- गोरखपुर एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी।
- मऊ एवं छपरा से 28 अक्तूबर से 08 नवंबर तक चलने वाली 05444/05443 गोरखपुर-छपरा-मऊ विशेष ।
- गोरखपुर से 04 से 08 नवंबर तक चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी ।
- सीवान से 05 से 09 नवंबर तक चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल विशेष गाड़ी ।
- बनारस एवं गोरखपुर से 02 से 08 नवंबर तक चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस ।
- छपरा एवं नौतनवा से 04 से 08 नवम्बर,2023 तक चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस ।
- लखनऊ जं0 एवं पाटलिपुत्र से 04, 07 एवं 08 नवंबर तक चलने वाली 12530/12529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या के लिए चार लाख दीये लोड कर चालक ट्रक छोड़कर लापता, डीलर परेशान
[ad_2]
Source link