यात्रीगण ध्यान दें ये 60 ट्रेनें रद्द: कोहरे की आशंका के चलते उठाए गए कदम, इन ट्रेनों के संचालन में हुआ फेरबदल

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

सर्दी के दस्तक देने के साथ ही रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। कोहरे ने अभी अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है कि ट्रेनों के पहिये अभी से थमने लगे हैं। कोहरे के अंदेशे के चलते रेलवे ने 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का एलान कर दिया है। जबकि धुंध की वजह से 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं। ऐसे में यदि आप अगले महीने ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो रेलवे की समय सारणी को ध्यान में रख कर ही निकलें।

रेलवे ने ट्रेनों के सुगम परिचालन के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ को अस्थाई रूप से रद्द रखने तो कई को आंशिक रूप से रद्द रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही लंबी दूरी की कई ट्रेनों के चलने के दिनों में कटौती की गई है। इनमें कई ट्रेन अगले महीने के शुरुआती दिनों से फरवरी तक प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 26 नवंबर को कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरूखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल शामिल हैं। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें मार्ग में रुक-रुक कर चलेंगी।

कोहरे की वजह निरस्त की गईं ये प्रमुख ट्रेनें

  • अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • नांगलडैम एक्सप्रेस एक दिसंबर से तक मार्च तक।
  • अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • भरूच इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक।
  • प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • लिच्छवी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
  • शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक।
  • मालदा टाऊन एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 दिसंबर तक।

कुछ अन्य रद्द ट्रेनें
अजमेर एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, जालियावालां बाग एक्सप्रेस, राज्य रानी एक्सप्रेस, हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, कुंभा एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों के चलने के दिनों में हुई है कटौती

  • आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस बुधवार व शनिवार को निरस्त रहेगी।
  • नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस अंबाला कैंट-जालंधर सिटी स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
  • दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस जालंधर सिंटी-अमृतसर स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
  • नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।

विस्तार

सर्दी के दस्तक देने के साथ ही रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। कोहरे ने अभी अपनी उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई है कि ट्रेनों के पहिये अभी से थमने लगे हैं। कोहरे के अंदेशे के चलते रेलवे ने 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का एलान कर दिया है। जबकि धुंध की वजह से 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हैं। ऐसे में यदि आप अगले महीने ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो रेलवे की समय सारणी को ध्यान में रख कर ही निकलें।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *