युवक पर आया तीन बच्चों की मां का दिल: कोर्ट में हुआ फैसला; बेबस मामूमों से हमेशा के लिए छिन गया ममता का आंचल

[ad_1]

Mother of three children eloped with her lover in Mainpuri

love affair
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन बच्चों की मां का दिल एक युवक पर आ गया। फिर क्या था उसने पति को तो छोड़ा ही बच्चों से भी दामन छुड़ा लिया। पुलिस ने जब महिला को न्यायालय में पेश किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली। आखिरकार न्यायालय से उसे प्रेमी की सुपुर्दगी में भेजा गया। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

गांव निवासी एक युवक ने 24 जनवरी को पत्नी के लापता हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पत्नी दवा लेकर आने की बात कह कर गई थी। इसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला। उससे घर छोड़कर जाने के बारे में जानकारी ली। 

इस पर महिला ने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है। अब वह सारी जिंदगी उसी के साथ रहेगी। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए तो महिला ने कहा कि उसे पति और बच्चों से अब कोई सरोकार नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। 

बयान के बाद महिला को प्रेमी मोनू निवासी राजीव नगर थाना मोहम्मदाबाद के सुपुर्द कर दिया गया। उधर पत्नी के चलते जाने से दुखी पति ने बताया कि उसकी शादी 25 जून 2012 को हुई थी। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी ने उसकी तो छोड़ो बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *